CAA को लेकर मचे हंगामे के बीच पुंछ जिले में पाकिस्तानी महिला को मिली भारतीय नागरिकता

punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 12:34 PM (IST)

जम्मू: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ की रहने वाली एक महिला खतीजा परवीन को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद ताज की पत्नी खतीजा प्रवीण को भारतीय नागरिकता प्रदान करते हुए पुंछ के जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपा। 

PunjabKesari

अधिकारियों के अनुसार प्रवीण को नागरिकता कानून, 1955 की धारा 5(1)(c) के तहत शादी के आधार पर भारतीय नागरिकता दी गई है। वह पाकिस्तान में पैदा हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक प्रवीण और उसके पति ने प्रमाणपत्र पर खुशी जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय का आभार प्रकट किया । 

मोहम्मद ताज कहते हैं कि इतने सालों से हमें काफी परेशानियों का सामना कर रहा था। खतीजा को वीजे पर यहां रहना पड़ रहा था, अब नागरिकता मिलने हमारी परेशानियां काफी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि साल 2000 में हमने खतीजा के लिए भारतीय नागरिकता के लिए सेक्शन 5/1 सी भारतीय नगारिकता अधिनियम 1955 के अंतरगत आवेदन किया था। जिसके आधार पर आज उसे भारतीय नागरिकता मिली है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News