LOC के पास IED ब्लास्ट, सेना का पोर्टर घायल

Friday, Feb 07, 2020 - 02:02 PM (IST)

जम्मू: नियंत्रण रेखा पर सेना का एक कुली(पोर्टर) तब घायल हो गया जब गलती से उसका पैर एक बारुदी सुरंग पर पड़ गया। यह घटना जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हुई। उक्त घटना के बाद पोर्टर को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दडोका गांव निवासी मंगतराम घटना के समय नौशेरा सेक्टर के झानगढ़ क्षेत्र में एक अग्रिम चौकी के पास था। उन्होंने बताया कि कुली को तत्काल अस्पताल ले जाया गया हैं, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं धमाकों के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। 

rajesh kumar

Advertising