कश्मीर के लिए जम्मू से सैंकड़ों वाहन रवाना

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 01:37 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी से यात्रियों और आवश्यक सामानों से लदे ट्रक सहित सैंकड़ों वाहन आज सुबह 300 किमी लंबे श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के माध्यम से कश्मार के लिए रवाना हुए। ऐतिहासिक मुगल रोड को बंद रखा गया है जबकि अत्यधिक बर्फ एकत्रित हो जाने के कारण पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निकट सीमावर्ती शहर गुरेज अभी भी घाटी से कटा हुआ है। यातायात अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू है। उन्होंने कहा कि अगले आदेश तक राजमार्ग पर केवल एकतरफा यातायात व्यवस्था जारी रहेगी।

कश्मीर राजमार्ग पर 6 जनवरी को बर्फबारी के कारण उत्पन्न फिसलन की स्थिति और भूस्खलन से यातायात व्यवस्था बाधित है। दक्षिण कश्मीर में शोपियां को राजौरी और पुंछ से जोडऩे वाली 85 किमी लंबी ऐतिहासिक मुगल रोड भारी बर्फबारी के कारण पिछले महीने से ही बंद है। सरकार श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक सुरंग निर्माण की योजना बना रही है। यह राजमार्ग हमेशा भूस्खलन और हिमस्खलन के कारण बाधित रहता है। पीर की गली, दुबजन और छत्तापानी सहित कई जगहों पर 10 फुट बर्फ का जमाव हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News