हीरानगर कांग्रेस ने टोल प्लाजा बंद करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2019 - 01:05 PM (IST)

हीरानगर(गोपाल): टोल प्लाजा को लेकर हीरानगर के कांग्रेस कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को दयाला चक्क में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता बी.एल. कांडले के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को बंद करने की मांग की। कांडले ने कहा कि केन्द्र की एन.डी.ए. सरकार जम्मू प्रांत के लोगों का दमन करने पर उतारू हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पहले केन्द्र सरकार ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत नए वाहनों पर पंजीकरण शुल्क 10 प्रतिशत किया, जिसके चलते अब वाहन उघोग भारी मंदी का शिकार हो गया है। कांडले ने कहा कि केन्द्र की इस दमनकारी नीति के चलते मार्कीट में भी मंदी है जिसका नुक्सान छोटे दुकानदारों को हो रहा है।

उन्होंने मांग की कि सरकार टोल प्लाजा को बिना किसी देरी के हटाए अन्यथा वे लोग सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेंगे। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के नेता चौधरी स्वर्ण सिंह, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, मुकंद लाल, राम लाल शर्मा, शाम लाल शर्मा, तरसेम लाल, पूर्व सरपंच तिलक राज शर्मा, ध्रुव सिंह व मोहम्मद सादिक आदि ने भाग लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News