रामबन में लैंड स्लाइडिंग से हाइवे हुआ बंद, लगी वाहनों की कतारें

Monday, Sep 17, 2018 - 07:32 PM (IST)

रामबन: जम्मू कश्मीर हाइवे लैंड स्लाइडिंग के कारण बंद हो गया है  जिससे यहां पर वाहनों की कतारें दोनों तरफ लग गई हैं। जानकारी के अनुसार रामबन के अनोखी नाले के पास पहाड के खिसक जाने से यह मार्ग अवरूद्ध हुआ है। जिससे यहां से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।

जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम में हाइवे पर इस तरह की स्लाइडिंग आम देखी जा रही है। इससे पहले भी कई स्लाइडिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।

 

Des raj

Advertising