अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Tuesday, Jul 25, 2017 - 12:48 PM (IST)

श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत की गई है। यहां सी.आर.पी.एफ. और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। यात्री निवास में प्रवेश करने जा रहे हर एक यात्री की अच्छी तरह से चैकिंग के बाद ही उसे प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है।

 

 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 40 दिनों की अमरनाथ यात्रा के 24वें दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जिसके पीछे 2 प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला कारण श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला और दूसरा कारण बाबा बर्फानी का अंतर्ध्यान होना है। बावजूद इसके बाबा बर्फानी पर गहरी आस्था होने से देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। 

Advertising