फिर खुला जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकाप्टर सेवा दूसरे दिन भी बंद

punjabkesari.in Wednesday, Jan 08, 2020 - 06:10 PM (IST)

बनिहाल/जम्मू: रामबन जिले में भारी हिमपात और भूस्खलन के कारण पिछले दो दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार अपराह्न फंसे हुए वाहनों के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि दृश्यता में कमी के चलते रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर तक हेलीकाप्टर सेवा दूसरे दिन भी बाधित रही।

PunjabKesari

दरअसल बुधवार की सुबह में मौसम में सुधार होने पर सड़क से बर्फ हटाने वाले विभाग ने बनिहाल और जवाहर सुरंग के बीच मार्ग पर जमी बर्फ हटाकर रास्ता साफ किया। अधिकारियों ने बताया कि पन्थियाल-रामसु मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के मलबे को भी हटाया गया जिसके बाद कश्मीर जाने वाले वाहनों को निकलने का रास्ता मिला। 

PunjabKesari

सोमवार शाम को जवाहर सुरंग और उससे सटे क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ जिसके कारण यातायात बाधित हो गया था। बनिहाल में एक फुट बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते जवाहर सुरंग में डेढ़ फीट तक बर्फ जमा हो गई। जम्मू के मैदानी इलाकों में हुई बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन हुआ। इससे भी पन्थियाल, दिगदोले, मरूग और कई स्थानों पर पत्थर गिरने से राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।

PunjabKesari

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा अंतिम रिपोर्ट मिलने तक यातायात सुगम है। श्रीनगर से जम्मू तक यातायात चालू करने का निर्णय फंसे हुए वाहनों को निकालने के बाद लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News