कश्मीर में भारी बर्फबारी के चलते दो उड़ानों का मार्ग बदला गया

Friday, Dec 20, 2019 - 06:15 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में शुक्रवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद श्रीनगर से आ रहीं दो उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी की वजह से श्रीनगर आने वाले दो विमानों का मार्ग बदला गया है। 



उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगर मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो उड़ानें दिनभर के लिए रद्द करनी पडे़गी। कश्मीर के कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में दोपहर के समय बर्फबारी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने इस बारे में पूर्वानुमान व्यक्त किया था। शनिवार तक बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। 
 

rajesh kumar

Advertising