पांचवें दिन भी जारी है स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल, सरकार से बकाया वेतन जारी करने की मांग

Sunday, May 21, 2017 - 03:35 PM (IST)

जम्मू : शहर के राजौरी जिले में वेतन न मिलने से परेशान स्वास्थ्य विभाग के अधिकतर कर्मचारी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक इन कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं किया गया। उनका साफ कहना है कि जब तक वेतन जारी नहीं होता तब तक कर्मचारी अपने कार्य पर नहीं जाएंगे।

 


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यूनियन के अध्यक्ष फारूख मिर्जा, महासचिव आदर्श शर्मा, मोनिका सूदन, आदि ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वेतन जारी नहीं किया गया। जिसके कारण कर्मचारियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन जारी नहीं किया जाता तब तक कार्य नहीं किया जाएगा।

 


हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भी उन्हें काम पर लौटने के लिए परेशान कर रहे है जिस वजह से कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और वेतन जारी नहीं किया जाता तब तक कोई भी काम पर नहीं जाएगा। 

Advertising