बैंक में तैनात गार्ड की बंदूक से चली गोली, नागरिक की मौत (Video)

Friday, Feb 07, 2020 - 05:19 PM (IST)

श्रीनगर: शोपियां की जेएंडके बैंक की ब्रांच में एक गार्ड की बंदूक से अचानक फायरिंग हो गई। जिससे वहां मौजूद नागरिक घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए व्यक्ति की पहचान माजिद अहमद नागरू के रुप में की गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैंक की सुरक्षा में गार्ड ड्यूटी दे रहा था। अचानक गार्ड से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चली जिससे वहां मौजूद व्यक्ति घायल हो गया। गोली चलने के बाद वहां अफरी-तफरी का माहौल बन गया। बैंक कर्मचारियों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया।



अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मौक पर पहुंची पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक गार्ड नागरू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

rajesh kumar

Advertising