पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो आयोजित करे पर्यटन विभाग: उपराज्यपाल मुर्मू

Thursday, Nov 21, 2019 - 06:59 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी सी मुर्मू ने पर्यटन विभाग को पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए केन्द्र शासित प्रदेश से बाहर रोड शो आयोजित करने के लिए कहा है। उन्होंने रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर चुनिंदा स्थानों पर पर्यटन विभाग के केन्द्र स्थापित करने और जम्मू-कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए मान्यता प्राप्त टूरिस्ट गाइडों को तैनात करने का भी सुझाव दिया।



एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुर्मू पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की प्रगति की समीक्षा के लिए यहां बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रत्येक पर्यटन स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। 



मुर्मू ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों के साथ पर्यटन के क्षेत्र के विकास, सड़क संपर्क मार्ग और एंडवेंचर को बढ़ावा देने पर चर्चा की। उन्होंने रोपवे पर सुरक्षित ऑडिट करने व प्रशिक्षित रेस्क्यू को प्रोफेशनल की सेवाएं लेने के लिए कहा। स्कीइंग स्पॉट पर उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थलों पर छोटे स्कीइंग साइट को विकसित किया जाए। 

rajesh kumar

Advertising