नाबालिग को रात भर जंगल में बंधी बनाकर किया दुष्कर्म

Thursday, Aug 25, 2016 - 02:40 PM (IST)

जम्मू: घरोटा क्षेत्र में एक व्यक्ति  ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रात भर उससे दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह से खुद को छुड़ाकर घर पहुंची और उसने घरवालों को आपबीती सुनाई। उसके बाद मामला पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया। आरोपी की पहचान सतपाल निवासी परेड गोरड़ा, घरोटा के रूप में हुई है।

पीड़िता अनुसार वह मवेशियों को चराने जंगल गई हुई थी। तभी आरोपी ने उसे जबरन बंधक बना लिया और रातभर उससे दुष्कर्म करता रहा। सुबह वह किसी तरह से खुद को बचाकर घर वापिस पहुंची। आरोपी फिलहाल फरार है। वहीं मंगलवार को भी घरोटा में एक मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश की गई थी।
 

Advertising