मजदूरों पर कहर बनकर गिरी मस्जिद की छत, हुआ ये हादसा

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2017 - 02:44 PM (IST)

जम्मू: खड़ी तहसील के अहिमा त्रेगाम गांव में एक मस्जिद की छत गिरने से 15 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। वीरवार को खड़ी तहसील के दूरदराज के गांव में एक मस्जिद की छत डालने का कार्य हो रहा था कि अचानक निर्माण के लिए खड़ा किया गया ढांचा ढह गया। जिसके चलते 2 पुरुषों के साथ ही 13 महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। जब इस बात का पता स्थानय लोगों को चला तो वह घायलों मदद के लिए अागे अाए और उन्हें मलबे से बाहर निकाला।
PunjabKesari


इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया
बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया है। वहीं दूसरी ओर अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News