कश्मीर में ठंड बढ़ी, पहलगाम में पारा शून्य से 14.3 डिग्री नीचे लुढ़का

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 11:45 AM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहलगाम में तापमान शून्य से 14.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां पर अधिकतम तापमान भी शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। हालांकि, यह गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक है।

PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग में न्यूनतम तामपान क्रमश: 3.4 डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि इस समय कश्मीर घाटी ‘‘ चिल्लई कलां'' की चपेट में है। यह 40 दिनों की अवधि है जिसमें सबसे अधिक ठंड पड़ती है। यह अवधि 21 दिसंबर से 31 जनवरी तक होती है। इसके बाद 20 दिन का ‘‘चिल्लई कुर्द'' और उसके बाद 10 दिन का ‘‘चिल्लई बच्चा'' का दौर आता है। 

PunjabKesari

जोजीला दर्रे के पास हुई बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल पाया है। वहीं राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद है। मौसम विभाग की मानें तो श्रीनगर ने 12-13 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News