सेना के जवान के साथ हुई धोखाधड़ी, कार्ड बदलकर निकाले 35 हजार रुपए

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2017 - 04:58 PM (IST)

श्रीनगर: सेना के एक जवान के साथ ए.टी.एम. बूथ में हुई धोखाधड़ी के बाद पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला नगरोटा पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार का है, जहां स्थित पंजाब नैशनल बैंक के ए.टी.एम. में पैसे निकलवाने गए सेना के जवान नायक विनोद कुमार से अज्ञात ठग ने धोखाधड़ी कर उसके ए.टी.एम. से 35,000 रुपए निकाल लिए। 

 

 

जानकारी के अनुसार ए.टी.एम. में आ रही परेशानी के चलते जवान ने ए.टी.एम. बूथ में मौजूद एक व्यक्ति से मदद मांगी। मदद करने के बहाने ठग व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. कार्ड ही बदल दिया। जवान जब वापस लौटा तो उसे मैसेज के माध्यम से पता चला कि उसके खाते से 35,000 रुपए निकाल लिए गए हैं। इसके बाद जांच करने पर पता चला कि उसका कार्ड बदल दिया गया है। उसने इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी। इस संदर्भ में पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ए.टी.एम. में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे के सहयोग से आरोपी की पहचान करने में लगी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News