जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले से मादक पदार्थ रखने के आरोप में चार गिरफ्तार

Tuesday, Oct 22, 2019 - 05:10 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के जम्मू और रियासी जिले में विभिन्न मादक पदार्थ रखने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।



उन्होंने बताया कि जम्मू में शामघाट के निकट चाठा रोड पर पुलिस की एक टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोका और उससे पूछताछ की। उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 



एक अन्य घटना में पुलिस ने बठिंडा के रहने वाले मल्कीत सिंह और भूपिंद्र सिंह को उनकी कार से 14 किलोग्राम पोस्ता दाना मिलने के बाद गिरफ्तार किया। इन दोनों को जाज्जर कोटली क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरी घटना में पुलिस ने एक व्यक्ति को 68 ग्राम भांग के साथ रियासी जिले के सिरला भागा में गिरफ्तार किया। 

rajesh kumar

Advertising