नशे में धुत्त पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारी गोली

Thursday, Jun 07, 2018 - 10:32 AM (IST)

 

जम्मू : काना चक्क पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार में चन्नू चक्क गांव में कथित तौर पर नशे में धुत्त एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। घायल महिला को उपचार हेतु जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतका की पहचान निर्मला के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार निर्मला चन्नू चक्क में स्थित अपनी बहन के घर में गई हुई थी। देर रात को उसका पति नशे की हालत में वहां पहुंचा। इस दौरान हुए विवाद के बाद आरोपी ने पत्नी को गोली मार दी। घायल महिला को जी.एम.सी.एच. पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

kirti

Advertising