जम्मू कश्मीर में धूमधाम से मनाया गया ईद-द-मिलाद का त्यौहार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 07:11 PM (IST)

जम्मू : मुस्लिमों के पवित्र पर्व ईद-ए-मिलाद के उपलक्ष्य पर शहर में अमन एवं भाईचारे का पैगाम देने के उद्देश्य से समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला और एक दूसरे को बधाई। इस जुलूस में सैकड़ों की तादाद में मुस्लिमों ने भाग लेकर अमन का संदेश अवाम को दिया।   जामिया मस्जिद के तारिक फकीर हुसैन ने इस पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इस दिन पैगंबर इस्लाम हजरत-ए-मोहम्मद रसूल उल्लाह का जन्म हुआ था। उन्होंने अमन एवं भाईचारे का संदेश हमें दिया है। उस समय समाज से कई कुरीतियों को दूर कर उन्हें हर वर्ग को भाईचारे एवं अमन के रास्ते में लाया था।

उन्होंने कहा कि इसी संदेश को हमें भी आगे बढ़ाना है। इस्लाम अमन व शांति का प्रतीक है। इसी के चलते भाईचारे की तालीम हमें अपने बच्चों को भी देनी होगी। इसके उपरांत ईदगाह मैदान में मुस्लिमों ने नमाज अता करते हुए आपसी भाईचारे और अमन शांति के लिए अल्लाह से दुआ की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News