मां वाष्णो देवी के प्रति भक्तों की आस्था, साल के पहले 2 महीनों में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Monday, Mar 04, 2024 - 01:30 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटड़ा शहर की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में इस वर्ष के पहले 2 महीनों (जनवरी-फरवरी) में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जनवरी और फरवरी में कुल 10,49,534 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में माता वैष्णो देवी के दर्शन किए, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 9,38,621 भक्तों ने वहां पूजा-अर्चना की थी, जिससे चालू वर्ष के पहले 2 महीनों में 11,0913 तीर्थयात्रियों की वृद्धि हुई है।

इस साल जनवरी के महीने में 6,16,609 और फरवरी में 4,32,925 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले साल जनवरी में 5,24,184 भक्तों ने और फरवरी महीने में 4,14,432 भक्तों ने श्री माता वैष्णो देवी भवन के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि 2023 में विशेष रूप से 95.22 लाख तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए जो पिछले दशक में सबसे अधिक संख्या है।

ये भी पढ़ेंः- Jammu- Kashmir: गाड़ी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 2 घायल

Neetu Bala

Advertising