उप मुख्यमंत्री ने घायल सीआरपीएफ जवानों से की मुलाकात

Monday, Jun 27, 2016 - 12:19 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांपोर कस्बे के फ्रेस्ताबल इलाके में सी.आर.पी.एफ. काफिले पर फिदायीन हमले में घायल सी.आर.पी.एफ. जवानों से उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने बादामी बाग छावनी में सेना के बेस अस्पताल में उपचाराधीन जवानों से मुलाकात की।


इस अवसर पर डॉ सिंह ने घायल जवानों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरा राष्ट्र उनके साथ है। उन्होने सरकार की विघटनकारी और तबाही के तत्वों से निपटने के लिए संकल्प को दोहराया।
इस बीच उप मुख्यमंत्री ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पर विचार विमर्श किया।
 

Advertising