किल वेस्ट प्लांट का DC ने किया उद्घाटन, शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा

punjabkesari.in Sunday, Dec 22, 2019 - 01:33 PM (IST)

ऊधमपुर(रमेश/दीपक): ऊधमपुर से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित सूई चक्खड़ गांव में किल सॉलिड वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम का उद्घाटन जिलाधीश डॉ. पीयूष सिंगला व निदेशक अर्बन लोकल बाडीज वीर हंगलू ने संयुक्त रूप से किया। यह राज्य का अपने किस्म का पहला प्लांट है, जो ऊधमपुर में लगाया गया है। इस प्लांट के काम करने से शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। 

PunjabKesari

इससे सूखा कचरा समाप्त करने में सहायता मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 10 कनाल भूमि नगर परिषद को दी है ताकि नगर की सारी गंदगी यहां पर लाई जाए तथा उसको मशीनों द्वारा समाप्त किया जाए। इसके दूसरे चरण में गीला कचरा समाप्त करने का यूनिट लगाने की योजना है, जिस पर कार्य चल रहा है। उसे ऊधमपुर नगर की गंदगी साफ होने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर एस.एस.पी. ऊधमपुर राजीव पांडेय, नगर परिषद प्रधान डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह खालसा, नगर परिषद के पार्षदों जिनमें विक्रम सिंह सलाथिया, समणीक भसीन, अनिल अरोड़ा, सहित कई गण्यमान्य भी उपस्थित थे। 

PunjabKesari

किल वेस्ट प्लांट हाईकोर्ट की देन: बवोरियाकिल वेस्ट प्लांट जिसका शनिवार को उद्घाटन किया गया है, वह उनके द्वारा दायर याचिका पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का नतीजा है। उन्होंने इसके लिए हाईकोर्ट का शुक्रिया अदा किया, जिनके निर्देश पर यह किल वेस्ट प्रोजैक्ट आज शुरू हो पाया है। 

PunjabKesari

संजीव बवोरिया ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में ऊधमपुर व अन्य शहरों की कचरा निस्तारण की व्यवस्था को लेकर जम्मू-कश्मीर राज्य के मुख्य सचिव, हाऊसिंग एंड अर्बन डिवैल्पमैंट डिपार्टमैंट के कमिश्नर/सचिव, डायरैक्टर अर्बन लोकल बाडीज, डायरैक्टर लोकल बाडीज जम्मू, पूर्व अधिकारी नगर परिषद ऊधमपुर, जिला विकास आयुक्त ऊधमपुर आदि के खिलाफ जनहित याचिका जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट जम्मू में दायर की गई थी, जिसका माननीय हाईकोर्ट ने 24 नवम्बर 2016 को निपटारा करते हुए मुख्य सचिव, कमिश्नर सैक्रेटरी व डायरैक्टर्स को 6 महीने के अंदर जम्मू-कश्मीर राज्य के हर शहर/गांव में सॉलिड वेस्ट के डमिं्पग और डिस्पोजल के लिए जगह चिन्हित करने के साथ-साथ 6 महीने के अंदर हर चिन्हित जगह पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट प्रोजैक्ट स्थापित करने का आदेश जारी किया था। उसी का नतीजा है कि आज किल वेस्ट प्लांट का उद्घाटन इन आदेशों की देन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Related News