वैष्णो देवी में युवक और युवती ने की आत्महत्या

Thursday, Aug 25, 2016 - 12:53 PM (IST)

जम्मू: कटरा में हरियाणा (सोनीपत) के युवक और युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सुनील (24) और रेणु (20) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने कश्मीर रोड पर बस अड्डे के पास एक रेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाया। सुबह आठ बजे दोनों ने कमरा लिया। शाम को 6 बजे तक जब कमरा नहीं खुला तो रेस्ट हाउस प्रबंधन को शक हुआ। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जब कमरा खोला गया तो अन्दर दोनों के शव पड़े थे। लड़के का आधर कार्ड पर नाम सुनील पुत्र कृष्ण गुमर निवासी 139 सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। नम्बर 9611523008 है।
 

Advertising