दूध लेने जा रहे पुलिस कांस्टेबल को आतंकियों ने गोली मारी

Saturday, Aug 27, 2016 - 12:53 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। घटना पुलवामा के कइल क्षेत्र की है। सुबह कांस्टेबल खुर्शीद अहमद दूध लेने जा रहा था तभी आतंकवादियों ने उस पर हमला बोल दिया। कांस्टेबल खुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खुर्शीद छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।
 

Advertising