कश्मीर घाटी और लद्दाख में शीतलहर जारी, तापमान शून्य से नीचे

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 03:18 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी और लद्दाख में शनिवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जिसके कारण सड़क पर बर्फ जमी रही और मोटरसाइकिल चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। प्रसिद्ध स्की रिसोर्ट गुलमर्ग कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तापमान शून्य से नीचे चला गया जिसके कारण सड़क पर बर्फ जमी रही और मोटरसाइकिल चालकों और अन्य आने जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री कम दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार को दर्ज किए गए तापमान से कम था। दक्षिणी कश्मीर स्थित काजीगुंड में पारा शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

PunjabKesari

पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो कि शुक्रवार को दर्ज किए तापमान से अधिक था। कोकेरनाग में रात का तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लद्दाख के लेह में तापमान शून्य से 13 डिग्री कम रहा और निकटस्थ द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 24.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग ने कहा कि हालांकि अगले तीन दिन तक घाटी में हिमपात होने की संभावना नहीं है लेकिन 21 जनवरी से 24 जनवरी के बीच हल्की बर्फबारी हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Related News