कंपनी में नौकरी के नाम पर दिया धोखा, बनाया हवस का शिकार

Tuesday, Jun 05, 2018 - 09:31 AM (IST)

जम्मू : रोजगार देने के नाम पर आए दिनों लोग ठगी के शिकार होते हैं। वहीं युवतियों को भी नौकरी का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही मामला सतवारी पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर दर्ज किया। युवती ने बताया कि उसे कम्पनी में काम के नाम पर धोखा दिया गया और बाद में उसे हवस का शिकार भी बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि एक निजी कंपनी के 3 लोग उसके पास आए और उसे झांसे में लिया गया। उसे बताया कि उसे 30 सदस्य बनाने पड़ेंगे, उसके बाद उसे पैसे दिए जाएंगे। इस तरह से युवती ने सदस्य बनाए और उनसे पैसे भी लिए।

इसके बाद में इस ग्रुप के एक युवक जितेन्द्र नागपाल ने उसे हवस का शिकार बना डाला। जिन लोगों ने उसे धोखा देकर लोगों से पैसे ठगे, उसके साथ शिंदा तथा चमन नामक युवक शामिल है। युवती के मुताबिक उसे हवस का शिकार सिर्फ एक व्यक्ति ने बनाया जबकि बाकी 2 ने पैसे ही ठगे है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। 
 

kirti

Advertising