पाक ने पुंछ सेक्टर में किया संघर्षविराम उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Tuesday, Oct 15, 2019 - 11:39 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दो सेक्टरों पर मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया।



सेना के सूत्रों ने बताया सुबह करीब साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन किया। पाक सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों में मोर्टार के गोले दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी की।


 

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना के जवान की मौत हो गई थी। अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तानी बौखलाया हुआ है और  पाक सेना सीजफायर तोड़कर घुसपैठियों को भारतीय सीमा में भेजने की कोशिश कर रही है।

rajesh kumar

Advertising