बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

Tuesday, Aug 09, 2016 - 02:18 PM (IST)

जम्मू: जहां एक तरफ कश्मीर के लिए श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए यात्री रवाना हो रहे हैं वहीं अब जम्मू में बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी की यात्रा भी आरंभ हो गई है।

उप मुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह ने आज बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा हेतु जम्मू से पहले जत्थे को रवाना किया। विभिन्न राज्यों से आए करीब 1088 यात्री छोटे-बड़े 33 वाहनों में यात्रा के लिए रवाना हुए।

बताया जा रहा है कि आज कि रात यात्री मंडी में रूकेंगे और कल सुबह राजपुरा स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करेंगे। पहले जत्थे में विश्व हिन्दु परिषद और बजरंग दल के कई नेता भी रवाना हुए।
 

Advertising