बीएसएनएल ने कश्मीर में बंद की 3 जी, 4 जी सर्विस

Monday, Apr 17, 2017 - 03:52 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में हिंसा के चलते भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सोमवार से घाटी में 3 जी और 4 जी सेवाओं पर रोक लगा दी है। हालांकि, बीएसएनएल के सूत्रों ने बताया है कि ब्रॉडबैंड और 2 जी सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। जानकारी के मुताबिक इन्हें आज दोपहर के तीन बजकर दस मिनट पर बंद किया गया है। यह सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।

Advertising