बी.एस.एन.एल. ने अमरनाथ यात्रा के मार्गों पर लगाए 17 बी.टी.एस.

punjabkesari.in Wednesday, Jun 28, 2017 - 12:21 PM (IST)

श्रीनगर : भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) ने यात्रियों को दूरसंचार सेवा मुहैया करवाने के लिए अमरनाथ यात्रा के उत्तरी और दक्षिणी रूटों पर विशेष दूरसंचार प्रबंध किए हैं। बी.एस.एन.एल. जम्मू सर्कल के अनुसार अमरनाथ यात्रियों के लिए दूरसंचार सेवाएं 2010 से शुरू की गई थीं, जो निरंतर जारी हैं। इस वर्ष बी.एस.एन.एल. ने उत्तरी और दक्षिण यात्रा रूटों पर 2जी/3जी बेस ट्रांस रिसीवर स्टेशन (बी.टी.एस.) स्थापित किए हैं जिनकी संख्या 17 है। इनमें चंदनवाड़ी बेस कैम्प, शेषनाग, पोशपत्री, रंगामोड़, बेस कैम्प बालटाल, दोमेल, पंजतरणी और पवित्र गुफा शामिल हैं। 

 


बी.एस.एन.एल. ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तरी यात्रा मार्ग सोनमर्ग और नीलगरथ में भी बी.टी.एस. स्थापित किए हैं, जबकि दक्षिण यात्रा मार्ग बेताब घाटी, लारीपोरा, पहलगाम और नुनवान में भी बी.टी.एस. लगाए हैं। बी.एस.एन.एल. के अनुसार सभी बी.टी.एस. के नैटवर्क को ऑप्टिकल फाइबर केबल के साथ जोड़ा गया है। इसके लिए 26 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर केबल का जाल बिछाया गया है। बी.एस.एन.एल. अमरनाथ यात्रियों को 199 रुपए का सिम मुहैया करवाएगा, जिसकी अवधि केवल 7 दिनों की रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News