सांबा में BSF की भर्ती शुरू, लड़कियों ने वर्दी पहनने के लिए लगाई जी जान

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 03:19 PM (IST)

साम्बा(अजय सिंह): देश भर में लड़कियों कई कारनामे कर देश का सीना चौड़ा करती है चाहे वह किसी भी जगह हो वो चाहे खेल कूद में हो चाहे अंतरिक्ष में जाने की बात हो और चाहे पाकिस्तान जैसे विरोधी देश की सीमा की रक्षा की बात हो लड़किया किसी में भी पीछे नहीं दिखती। इसी का उदहारण आज साम्बा में सीमा सुरक्षा बल और सी.आई.एस.एफ में चल रही भर्ती में दिखा और इस भर्ती को लेकर लड़कियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

PunjabKesari

आज साम्बा के सीमा सुरक्षा बल के पैंठी कैंपस में शुरू हुई भर्ती जिसमे कठुआ और साम्बा जिला की लड़कियों ने भाग लिया। इस दौरान लड़कियों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। उक्त रैली में 1727 के करीब लड़कियों ने अपना पंजीकरण करवाया है, जिन्हे इसी महीने की अलग अलग तारिक को परीक्षण के लिए बुलाया है।

PunjabKesari

आज पहले दिन 443 लकड़ियां अपने शारीरिक परीक्षण में हिस्सा लिया और इनमे से 147 बच्चियों ने पास कर के आगे के लिए तैयारी करना शुरू कर दी है। जिसमे स्वस्थ की जांच के बाद लिखित परीक्षा भी होनी है और उसके बाद इनकी अंतिम सूचि निकाली जाएगी और फिर यही लड़किया वर्दी पहनकर देश की सीमाओं की रक्षा करेंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News