सैनिक और पंडित कॉलोनी के खिलाफ कश्मीर भर में लहराए गए काले झंडे

Saturday, Jun 04, 2016 - 01:31 PM (IST)

जम्मू कश्मीर : कश्मीर घाटी में प्रस्तावित सैनिक और पंडित कॉलोनियों के खिलाफ कश्मीर भर में झडपों और प्रदर्शनों का अनुभव किया गया। जाहिर है कि हुरियत कांफ्रैंस के दोनो गुटों और जे.के  एल.एफ. ने शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद लोगों से कॉलोनियों के खिलाफ प्रदर्शन और काले झंडे फहराने का आह्वान किया था।


प्रत्येक्षदर्शियों ने कहा कि उतर कश्मीर में बारामुला जिला के सोपोर इलाके में प्रस्तावित सैनिक कॉलोनी की स्थापना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आजादी समर्थक और देश विरोधी नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थराव किया और सुरक्षाबलों ने उनको खदेडऩे के लिए आंसू गेस का इस्तेमाल किया। दोनो पक्षों के बीच झड़पों की वजह से दुकानदारों ने उनकी दुकानों को बंद कर दिया और यातायात भी प्रभावित हो गया। वहीं, पुलिस ने इलाके में स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया। हालांकि, झड़पों में किसी भी तरह के हताहत की कोई जानकारी नही है।


शहर के नौहट्टा इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पों का भी अनुभव किया गया।
प्रत्येक्षदर्शियों ने कहा कि झड़पों में कई युवक घायल हो गए। उत्तेजित प्रदर्शनकारियों को खदेडने के लिए पुलिस ने आंसू गेस का इस्तेमाल किया।


उधर, जे.के.एल.एफ. ने पंडित और पूर्व सैनिकों के लिए प्रस्तावित कॉलोनियों के अलावा नई औद्योगिक नीति के खिलाफ घाटी भर में धरना प्रदर्शनों का आयोजन किया। जे.के.एल.एफ. कार्यकर्ताओं ने घाटी भर में प्रदर्शन के रुप में काले झंडे भी फहराया।
जे.के.एल.एफ. के वायस चेयरमैन एडवोकेट बशीर अहमद भट्ट के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के बड़शाह चौक इलाके में धरना प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाओं सहित अन्य लोगों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।


प्रत्येक्षदशियों ने कहा कि हुरियत कांफ्रैंस (एम) के कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर की जामिया मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया। जुमा नमाज के बाद कार्यकर्ता जामिया मस्जिद के बाहर इकट्ठा हो गए और काले झंडे फहराते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की हाथों में तख्तियां भी थी जिनपर ‘औद्योगिक नीति को नही’, ‘सैनिक कॉलोनी को नही’ के नारे लिखे गए थे।


इसके अलावा शहर के हैदरपुरा इलाके में हुरियत (जी) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दक्षिण कश्मीर के पांपोर कस्बे में भी आज लोगों ने विरोध प्रदर्शन के रुप में काले झंडे फहराए।
 

Advertising