भाजपा ने पंचायत उपचुनाव के लिए कसी कमर, जम्मू प्रांत में सभी 306 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे: पूर्व मंत्री सुनील शर्मा

Tuesday, Feb 18, 2020 - 08:01 PM (IST)

जम्मू(करनदीप सिंह): जम्मू कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में पंचायत उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भाजपा प्रदेश समिति ने कमर कस ली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सभी पंचायत उपचुनाव में मजबूती के साथ जीत हासिल करने में जुट गए हैं। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने नेताओं को अलग-अलग जगहों के लिए नियुक्त किया है।



भाजपा के पूर्व मंत्री सुनील शर्मा के साथ पूर्व मंत्री शक्ति परिहार ने जिला रामबन के भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ पंचायत उपचुनाव की रणनीति बनाने की चर्चा की। इस बैठक में चुनाव प्रबंधन कमेटी, मंडल चुनाव समिति, प्रचार समिति और अन्य मुद्दों पर बात की गई। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष रामबन राकेश सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं भी दी। पूर्व विधायक रामबन नीलम लगेंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामबन राकेश सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामबन रघबीर सिंह जग्गी, मंडल अध्यक्ष मैत्रा गणेश सिंह, मंडल अध्यक्ष रामसू रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सराज सलेश कुमार,जीवन सिंह, उत्तम सिंह, जिया लाल,कुलदीप कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में पंचायत उपचुनाव का बिगुल बज गया है जिसमें जम्मू प्रांत की सभी 306 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे जोकि सब पर जीत हासिल करेंगे। वहीं रामबन की सभी  30 सीटों पर भाजपा ही जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में 2018 में नगरपालिका एवं पंचायती चुनाव हुए। 2019 में संसदीय चुनाव हुआ और इस बार भी पंचायती उप-चुनाव में स्थानीय लोग जोर-शोर से हिस्सा ले रहे हैं।

इसके साथ-साथ भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़नें के लिए आ रहें हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर को नई दिशा में आगे लेने एवं नए निर्माण के लिए अनुच्छेद 370 हटा है। जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आई है,  जिन लोगों ने आजतक इस आंतकवाद को यहां पर शह दी थी चाहें उसमें राजनीतिक नेता एवं अलगाववादी नेता थे उन्हें उसका परिणाम मिल रहा है।

 

rajesh kumar

Advertising