PAK की बंदूकें शांत करवाने में BJP के पास हिम्मत नहीं : कांग्रेस

punjabkesari.in Thursday, May 24, 2018 - 10:25 AM (IST)

जम्मू : जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि पाकिस्तान की बंदूकों को शांत करवाने में केंद्र की भाजपा सरकार के पास हिम्मत नहीं है। पाकिस्तान का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब वह छोटे बच्चों सहित नागरिकों की जान ले रहा है।  प्रदेश मुख्यालय जम्मू में पत्रकारों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला, विक्रम मल्होत्रा, मंजीत सिंह और रविन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पाकिस्तान पिछले 3 दिनों से अॢनया, साम्बा और आर.एस.पुरा सैक्टर में लगातार गोलाबारी कर भारतीय नागरिकों की जान ले रहा है।

पाकिस्तान ने सभी अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को ताक पर रख दिया है, लेकिन भारत कुछ नहीं कर पा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार की विफलता के कारण बार्डर पर छोटे-छोटे बच्चे मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने निहित स्वार्थ को पब्लिक सॢवस पर राजनीतिक कर रही है। देश को पब्लिक सॢवस की नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा चाहिए। पाक गोलाबारी में लोग जख्मी हो रहे हैं, माल-मवेशी मारे जा रहे हैं और हैरत की बात है कि जख्मी लोगों को मौके पर अस्पताल पहुंचाने तक राज्य सरकार नाकाम रही है।

कांग्रेस नेता मंजीत सिंह ने कहा कि सरकार बार्डर के लोगों के लिए पांच-पांच मरले प्लॉट मुहैया नहीं करवा पाई और न ही बंकर बनाए। सरकार अगर प्लॉट नहीं दे सकती तो जिस प्रकार कश्मीरी विस्थापितों को क्वार्टर बनाकर दिए हैं, उसी प्रकार बार्डर के लोगों के लिए क्वार्टर बनाए जाएं, ताकि लोगों को मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में शरण न लेनी पड़े। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी शैङ्क्षलग में लोग जख्मी हो रहे हैं, जिनके लिए सरकार की ओर से एम्बुलैंस आदि की सुविधा तक मुहैया करवाई जा रही है। लोग शवों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार तो फेल ही हुई है, लेकिन राज्य सरकार भी नाकाम रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News