लाल चौक में झंडा फहराने की कोशिश में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2018 - 10:56 AM (IST)

श्रीनगर : गणतंत्र दिवस पर कश्मीर के लाल चौक में कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर्मियों ने तिरंगा भी अपने कब्जे में ले लिया और कार्यकर्ताओं को मैसूमा पुलिस स्टेशन ले गए।

गौरतलब है कि इससे पहले भी लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिशें की जाती रही हैं। वहीं जम्मू में कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया गया। विहिप ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब देश के हर हिस्से में तिरंगा फहराया जाता है तो फिर लाल चौक में क्यों नहीं? कश्मीर भी भारत का हिस्सा है और वहां तिरंगा फहराना कोई गुनाह नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News