पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 चोर गिरफ्तार, 8 लाख के आभूषण बरामद

punjabkesari.in Sunday, Nov 24, 2019 - 02:09 PM (IST)

सुंदरबनी: सुंदरबनी पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उसने 3 चोरों को गिरफ्तार किया, जिनमें 2 नाबालिग हैं। इनके कब्जे से करीब 8 लाख के सोने के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

इसी संदर्भ में आज एस.एस.पी. राजौरी युगल मन्हास ने थाना प्रभारी नवीन अंगराल की कुशल कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करना और उन्हें हिरासत में लेना साबित करता है कि समाज में अब ऐसे अराजक तत्वों का कोई स्थान नहीं। पकड़े गए चोरों की पहचान राजा पुत्र तल्लो निवासी कांगड़ी, विनोद मेहरा पुत्र अशोक मेहरा और राजेन्द्र मेहरा पुत्र मुंशी मेहरा दोनों निवासी लम्मन के रहने वाले हैं।

PunjabKesari

एस.एस.पी. युगल मन्हास ने लोगों से घरों में आभूषण रखने की बजाय बैंक लॉकर में रखने एवं अपने घरों में काम हेतु मजदूरों की शिनाख्त करने के बाद ही उन्हें घर में दाखिल करने की सलाह दी। उन्होंने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाने की सलाह दी, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इस अवसर पर एस.एस.पी.युगल मन्हास के साथ एस.पी. नौशहरा गिरधारी लाल शर्मा, एस.डी.पी.ओ. बृजेश शर्मा और थाना प्रभारी नवीन अंगराल भी मौजदू थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News