श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, दर्शन हुआ आसान

Sunday, Apr 16, 2017 - 05:08 PM (IST)

कटरा: श्री माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब आप महज कुछ घंटो में ही माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू आ सकते हैं और इसके लिए आपको पैसों की भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होगी।

 

 

शनिवार को शुरू की गई नई सर्विस
निजी विमान कंपनी इंडिगो की तरफ से शुरू की गई विमान सेवा से यात्रियों का काफी समय बचेगा। कोलकाता जम्मू के बीच शनिवार से इंडगो एयरलाइंस की विमान सेवा शुरू हो गई है। रोजाना यह फ्लाइट कोलकाता से सुबह साढ़े पांच बजे चलकर सुबह 8:45 बजे जम्मू पहुंचेगी। यहां से सवा नौ बजे श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगी। शनिवार को पहली फ्लाइट में 133 यात्री जम्मू पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक जल्द ही अमृतसर तथा देहरादून के लिए भी विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।

Advertising