जारी रहेगी बार एसोसिएशन जम्मू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कामकाज ठप्प

Tuesday, Dec 03, 2019 - 05:26 PM (IST)

जम्मू: सोमवार को हुई बार एसोसिएशन जम्मू की जनरल हाऊस मीटिंग में अनिश्चिकालीन हड़ताल को जारी रखने का फैसला किया गया है। न्यायिक अधिकारियों से रजिस्ट्रेशन के अधिकार वापिस लेने और राजस्व विभाग के अधिकारियों को देने के फैसले के खिलाफ एसोसिएशन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्घारा यह निर्णय लिया गया। वकीलों की हड़ताल के कारण एक महीने से कामकाज बंद है।

बता दें कि बीते एक महीने के अधिक समय से वकील हड़ताल पर हैं। इसके चलते बीते से अधिक समय से कोर्ट का कामकाज प्रभावित है। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्पलैक्स के कांफ्रैंस हॉल में बार एसोसिएशन जम्मू  के प्रधान अभिनव शर्मा के नेतृत्व में वकीलों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान वकीलों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एक महीने से ज्यादा समय हो गया है लेकिन सरकार की ओर से हड़ताल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चीफ जस्टिस से हुई मुलाकात भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच चुकी है। जनरल हाऊस में एक बार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया गया है।  इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि रजिस्ट्रेशन के अधिकार न्यायिक अधिकारियों को वापस मिलने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट में कामकाज प्रभावित हो रहा है।  

rajesh kumar

Advertising