राज्य को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे : हक खान

Saturday, May 20, 2017 - 02:09 PM (IST)

जम्मू : ग्रामीण विकास एवं न्याय मंत्री अब्दुल हक खान ने स्वच्छ एवं हरित मिशन के तहत सभी जिलों में 11 मई को शुरू किए गए पॉलीथिन मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने पॉलीथिन के खतरनाक परिणामों से बचने व पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने हेतु कानून बनाने को कहा है। 

 


ग्रामीण क्षेत्र तथा पंचायतों को पॉलीथिन मुक्त बनाने पर विचार करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को शहरी क्षेत्र पर विशेष बल देने को कहा। इस मौके पर डी.डी.सी. राजौरी डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, डी.डी.सी. ऊधमपुर नीरज कुमार, डी.सी. जम्मू राजीव, डी.सी. कठुआ रोमेश कुमार, डी.सी. रियासी रविन्द्र कुमार, डी.सी. किश्तवाड़ जी.एन. बलवान, जे.एम.सी. आयुक्त एम. राजू, उद्योग निदेशक राजिन्द्र सिंह तारा, ए.सी.डी., डी.पी.ओ. तथा शहरी स्थानीय निकायों, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।  

Advertising