Avalanche Warning: जम्मू-कश्मीर के 11 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों के लिए एडवाइजरी

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 01:47 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में प्राधिकारियों ने 11 जिलों के लिए सोमवार तक कम खतरे के स्तर के साथ हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अनंतनाग, बांदीपुरा, बारामूला, डोडा, गांदेरबल, किश्तवाड़, कुलगाम, पुंछ, राजौरी, रामबन और रियासी से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर अगले 24 घंटे में हिमस्खलन होने की आशंका है। उसने लोगों को हिमस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

 

शनिवार को गांदेरबल के सोनमर्ग इलाके में दो हिमस्खलन, जबकि बांदीपुरा के गुरेज में एक हिमस्खलन हुआ था। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बीते गुरुवार को सोनमर्ग के सरबल इलाके में हुए हिमस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News