जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हिमस्खलन, दो लापता

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 11:34 AM (IST)

श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर के गांदरबल जिले में बृहस्पतिवार को हुए हिमस्खलन के बाद से दो लोग लापता हैं जबकि दो लोगों को प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने जानकारियां देते हुए बताया कि श्रीनगर-कारगिल मार्ग पर गगनगीर इलाके में हिमस्खलन हुआ। इसमें चार नागरिक फंस गए।
 

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों और प्रशासन ने तत्काल बचाव अभियान चलाया और दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि लापता दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। सर्दियों के दौरान कश्मीर के ऊंचे इलाकों में अक्सर हिमस्खलन होता रहता है। इस सर्दी में हिमस्खलन में छह सैनिकों सहित कम से कम एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News