जम्मू-कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव: एलजी जीसी मुर्मू

Thursday, Nov 14, 2019 - 04:45 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसकी घोषणा उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने गुरुवार को करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरु होने वाली है। मुर्मू जिला रियासी के एस टी सी तलवाड़ा में पासिंग आउट परेड में पुलिस जवानों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लेफ्टिनेंट गवर्नर जीसी मुर्मू मौजूद रहे तथा उनके साथ डीजीपी जम्मू-कश्मीर पुलिस दिलबाग सिंह तथा अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।



मुर्मू ने रियासी जिले के तलवाड़ा क्षेत्र में आयोजित कॉन्स्टेबलों के 14 वें बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए कहा चुनाव कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उन्होंने पुलिस बल को अपनी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि (आगामी चुनाव में) उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 31 अक्टूबर को बने केंद्र शासित प्रदेश के पहले उपराज्यपाल का बयान राजनीतिक दलों के लिए राहत भरा होगा।



जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा जम्मू कश्मीर यूनियन टेरिटरी बनी है और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को अब वेतन में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ उन्होंने कहा अब आतंकवाद हाथ में पर है और जल्द ही आतंकवाद का खात्मा जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश से कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने केईं शहादते पाई हैं जिनको हम कभी भूल नहीं सकते।

 

rajesh kumar

Advertising