जम्मू कश्मीर के विधायक ने आयोजित की बीफ पार्टी, कहा यह सबके लिए सबक है

Thursday, Oct 08, 2015 - 02:32 AM (IST)

जम्मू कश्मीर: राज्य के विवादित विधायक कहे जाने वाले इंजीनियर रशीद ने एक और कारनामा कर दिया है। उन्होंने श्रीनगर के एमएलए होस्टल में बीफ पार्टी आयोजित की है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वो सबको एक सबक दे रहे हैं कि मुस्लिम समुदाय को क्या खाना है इसका निर्णय कोई दूसरा नहीं करेगा।

वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर गोबध से किसी समुदाय को आपत्ति है तो भारत को उसका निर्यात बंद कर देना चाहिए। रशीद ने कहा कि भारत का संविधान लोगों को पढऩा चाहिए। उसका आर्टिकल 35 ए कोई फ्राड नहीं है। उसे पाकिस्तान ने नहीं बनाया है। रशीद ने कहा कि जिसे अल्लाह ने हमारे लिए हलाल कहा है वो हम खाएंगे।
 

Advertising