जम्मू कश्मीर: वैष्णो मां के श्रद्धालु की मौत

Wednesday, Oct 07, 2015 - 03:42 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आए भक्त की हार्टआटैक से मौत हो गई है। श्रद्धालु की पहचान सुभाष चन्द्र पुत्र संत राम खन्ना निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार श्रद्धालु माता के दर्शन करके लौट रहा था। दोपहर को बाण गंगा के पास दर्शनी डयोढी पहुंचते ही अचेत होकर गिर पड़ा। उसे फौरन कटड़ा अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित करार दिया। 

 

 

Advertising