जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 1 जवान जख्मी

Saturday, Sep 05, 2015 - 12:40 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान सेना की आज पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे की कार्रवाई में एक सैनिक घायल हो गया।  रक्षा सूत्रों ने यहां बताया कि पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में अग्रिम भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर सुबह 07:45 बजे से फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया।  पाकिस्तान सेना ने इससे पहले कल रात भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए हमीरपुर सेक्टर में फायरिंग की थी। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग 2150 से शुरू हुई जो 2215 तक चली।   भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

Advertising