माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

Thursday, Sep 03, 2015 - 02:14 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: लाखों लोग हर वर्ष जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शनों को आते हैं। उनकी सुविधा की जिम्मेदारी सरकार और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड उठाता है। ऐसे में यात्रियों को हर सुविधा मिले इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है और इसी के मद्देनजर जल्द ही कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पैशिलटी अस्पताल जल्द खुलने जा रहा है।

यह अस्पताल ककरियाल में श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के साथ ही खुलेगा जिसमें मरीजों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। बताया जा रहा है कि आगामी अक्तूबर महीने में यह अस्पताल जनता के लिए समिर्पत कर दिया जाएगा। प्रोजेक्टर पर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए आवासीय कांपलेक्स के साथ उपकरणों और अन्य जरूरी पहलूओं पर भी काम किया जा रहा है। इस संदर्भ में श्राइन बोर्ड ने वर्ष 2014 में नारायणा हदुलया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया था जो बंगलुरू में स्थित है।

क्या-क्या होंगी सुविधाएं
कार्डियोसर्जरी, कार्डियोलाजी, इंडोक्राइनोलाजी, गेस्ट्रोनोलाजी, मेडिकल एंड सर्जिकल, न्यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी, नेफरोलाजी, अनकोलाजी मेडिसन, सर्जरी रेडिशन, हेमटोलाजी, थारिक सर्जरी, ट्रंासप्लांट (किडनी व लीवर),यूरोलाजी, वासकूलर सर्जरी सहित एनेथिसिया और क्रिटिकल केयर, बायो केमिस्ट्री क्लीनिकल न्यूट्रीशियन एंड डायटेटिक्स, डेंटस साइंस, डरमाटोलाजी एंड कासमेटोलाजी और ईएनटी आदि स्पेशिलटी शामिल हैं।

कितनी लग रही है लागत

सुपर स्पेशिलटी के इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब दो सौ करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।

Advertising