जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना को छोटे युद्धों के लिए हमेशा तैयार रहने की जरूरत

Tuesday, Sep 01, 2015 - 04:36 PM (IST)

जम्मू कश्मीर:  जिस तरह के हालात जम्मू कश्मीर की सीमाओं पर बने हैं उन्हें देखते हुए सेना को हमेशा छोटे युद्धों के लिए तैयार रहना चाहिए। यह सेना प्रमुख  दलबीर सिंह ने आज एक बयान में कहा है। उन्होंने कहा कि हमारा पश्चिमी पड़ोसी लगातार सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। सीमाएं अशांत हैं।

जम्मू कश्मीर को लेकर नए-नए हथकंडे अपना रहा है इसलिए सेना को हमेशा सजग रहना होगा। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर की सीमाओं पर बने हालातों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हाल ही में सीमाओं पर गोलीबारी में तेजी आई है। अगस्त 2003 में कुल 55 सीज फायर वायलेशन थे लेकिन इस वर्ष अभी तक 245 वायलेशन हो चुके हैं।

आरएसपुरा बार्डर पर पिछले सप्ताह दो महिलाएं मारी गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। वहीं अंतमि क्षणों में दोनों देशों के बीच होने वाली एनएसए स्तर की वार्ता रद्द हो गई। भारत बात करना चाहता है लेकिन पाकिस्तान कश्मीर मामले पर अड़ा हुआ है।
 

Advertising