जम्मू कश्मीर: हरियाणा की ब्यूटी कटड़ा में मिली

Friday, Aug 21, 2015 - 12:24 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: जी.आर.पी के जवानों ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूम रही एक लकड़ी को उसके परिजनों से मिलाया है। लड़की अपने माता पिता के साथ श्री माता वैष्णों देवी के दर्शनों हेतु कटड़ा आई थी लेकिन रास्ते में वह उनसे अलग हो गई। जानकारी के अनुसार बीरवार को 15/16 साल की एक लड़की जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संदिग्ध हालत में घूम रही थी। उसके हावभाव से लग रहा था कि वह किसी को तलाश कर रही है।

जीआरपी के जवानों ने लड़की से पूछताछ की व उसे एस.पी रेलवे सूरम सिंह के पास पहुंचाया। जहां पर लड़की ने बताया कि उसका नाम ब्यूटी है तथा वह नांगला, फरीदाबाद, हरियाणा की रहने वाली है। उसने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ श्री माता वैष्णों देवी के दर्शनों हेतु कटड़ा आई थी लेकिन रास्ते में वह उनसे बिछुड़ गई। कटड़ा से वह बस पकड़कर रेलवे स्टेशन आ गई। यहां वह अपने परिजनों की तलाश कर रही थी। उसके बताए गए फोन नंबर पर संपर्क करने के बाद लड़की के परिजनों को रेलवे स्टेशन बुलाया गया। जहां पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया।
 

Advertising