LoC पर तेज हुई हलचल, सुरक्षा बलों ने बढ़ाई सतर्कता

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 01:26 PM (IST)

एलओसी : भारत-पाक के बीच बढ़ी तनातनी के चलते एलओसी पर सेना की हलचल तेज हुई है। सीमा पार की फारवर्ड पोस्टों पर पाक सैनिकों का जमावड़ा काफी बढ़ा है जिसको देखते हुए राजोरी और पुंछ जिले में जवानों को सतर्क किया गया है। भारतीय जवान किसी भी स्थिती को निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जवानों को हर वक्त दुश्मन की गतिविधियों पर बारीक नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा उन्हें घुसपैठ वाले रास्तों पर नजर बनाए रखने के लिए खास तौर पर कहा गया है।

 


पाकिस्तान लगातार कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन
इस तनातनी के बीच पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन लगातार जारी है जिसका भारत भी मुहतोड़ जवाब दे रहा है। उल्लेखनीय है कि पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट सेक्टर में शनिवार शाम 7.30 बजे पाकिस्तानियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारत की फॉरवर्ड पोस्ट डब्बी को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाई। भारतीय सेना के जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 

 

पाकिस्तान का मकसद आतंकियों की भारत में घुसपैठ
देर रात 11 बजे तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से ही ये गोलीबारी की थी, ताकि भारतीय जवानों को उलझाए रखा जाए और इसी बीच आतंकियों की घुसपैठ करवा दी जाए। लेकिन भारतीय सेना के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी के चलते आतंकी आगे बढ़ने में नाकाम रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News