सेना ने राज्यपाल को दी पाक, चीन सीमाओं की स्थिति की जानकारी

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2017 - 11:07 AM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने आज राज्य के लेह क्षेत्र में स्थित सेना के 14 कोर के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल.ए.सी.) और पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) की स्थिति का जायजा लिया। 

 

श्रीनगर स्थित राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि लैफ्टिनैंट जनरल पी.जे.एस. पन्नू ने राज्यपाल को नियंत्रण रेखा और वास्तविक नियंत्रण रेखा की पूरी स्थिति की जानकारी दी, जो 14 कोर की जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में आते हैं। प्रवक्ता के अनुसार पन्नू ने राज्यपाल को लद्दाख क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों खासकर इलाके में चरवाहों एवं मवेशियों के सामने आ रहे संपर्क संबंधी मुद्दों की भी जानकारी दी।          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News