सेना प्रमुख ने किया उत्तरी और पश्चिमी कमान का दौरा, आतंकियों को तलाश करने और मारने के आदेश

Saturday, Oct 01, 2016 - 11:04 PM (IST)

जम्मू: सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग नेे आज उत्तरी और पश्चिमी कमान का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। भारत द्वारा पीआके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद उन्होंने सीमाओं पर तनाव की स्थिति के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले कमांडोज से मिलकर उन्हें बधाई भी दी। गौरतलब है कि इस आपरेशन को उत्तरी कमान ने ही अंजाम दिया है।उत्तर कमान के कमांडर ले. जनरल डी एस हुड्डा ने उन्हें समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। उत्तरी कमान के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेना प्रमुख ने कोर कमांडरों के साथ बातचीत की तथा मौजूदा सुरक्षा स्थिति एवं अभियानगत तैयारियों के बारे में स्वयं सारी जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार आर्मी चीफ ने जवानों से कहा कि आतंकियों के खिलाफ तलाशो और मारो अभियान तेज किया जाए। पाक द्वारा सीमा पर सीजफायर वायलेशन को लेकर उन्होंने जवानों को कड़ा जवाब देने के आदेश भी दिए।


Advertising